कुएं में महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

By :  naresh
Update: 2024-05-04 11:55 GMT

हमीरगढ़ ( अल्लाउद्दीन मंसुरी) क्षेत्र के सोनियाना रोड़ छतरिया घाट के पास खेत में बने कुएं में शनिवार को शव मिलाl राहगीरों ने जब कुएं में शव को तैरता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गईl वहीं बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने गौ रक्षक दल सदस्यों एवं शहरवासियो की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया पुलिस द्वारा उसकी शिनाख्त के प्रयास किएl

थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि दोपहर मे सूचना मिली कि कस्बे के सोनियाना रोड़ छतरिया घाट के पास बंशी लाल सोमाणी के खेत में स्थित कुएं में किसी का शव तैर रहा हैl जिस पर पुलिस मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे l जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकालाl थानाधिकारी ने बताया कि महिला के पैर मे पायजब, हाथ मे कंगन एक लेडीज घड़ी पहने हुई थी लगभग 40-45 वर्ष उम्र होना बताया है, शव करीब 10-15 दिन पुराना हैl

Similar News