इको पार्क में वन्य जीव गणना जारी, मोर, चिंकारा आदि जानवर दिखे

By :  naresh
Update: 2024-05-23 13:21 GMT

हमीरगढ़ (सत्यनाराण)। इको पार्क में वन्य जीव गणना के तहत गुरुवार संध्या तक वाटर होल पद्धति से की जा रही गणना के दौरान मोर, चिंकारा, जंगली सूअर, जैकल जरक जैसे दुर्लभ वन्य जीव वाटर होल के पास विचरण करते हुए नजर आए। इको पार्क प्रभारी देवकिशन बताया कि बैसाखी पूर्णिमा के तहत वन विभाग द्वारा राज्य में वन्यजीवों की दो दिवसीय गणना शुक्रवार प्रात संपन्न होगी। वाटर होल पद्धति से की जा रही गणना के तहत इको पार्क की पहाड़ियों में 6 अलग-अलग वाटर होल पर 13 वन कर्मचारी तैनात है। गणना के दौरान पर्यटकों का आना-जाना बंद रखा गया है। 

Similar News