हमीरगढ़ क्षेत्र में मेघ गर्जन के साथ हुई हल्की बारिश

By :  naresh
Update: 2024-06-25 15:10 GMT

भीलवाड़ा (राजाराम वैष्णव) हमीरगढ़ क्षेत्र में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। सुबह से शाम तक सूरज की लुकाछिपी का खेल जारी रहा। शाम होते आसमान में घने बादल छाए और पहले मध्यम और फिर तेज मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई। वहीं, मौसम जानकारों ने मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना जताई थी। आर्द्रता बढ़ने से गर्मी में राहत लेकिन उमस जारी रहने की संभावना जताई है। मंगलवार की शाम करीब आठ बजे आसमान में घने बादलों का जमघट लगा और धीमी गति से बारिश हुई। करीब 10-15 मिनट तक तेज मेघ गर्जन के साथ झमाझम हुई बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिलाई ओर मौसम सुहावना सा हो गया।

Similar News