हमीरगढ़ में पहली बार महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा

By :  naresh
Update: 2024-08-17 11:23 GMT

हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसुरी) पावन सावन मास के उपलक्ष पर शनिवार को महिलाओं ने नगरपालिका भवन से पवित्र जल लेकर कावड़ कलश यात्रा निकाली। महिला मंडल अध्यक्ष डिम्पल टेलर एवं दुर्गा सोनी ने बताया की नगरपालिका अध्यक्ष के सानिध्य में कस्बे में श्रावण के शनिवार को दोपहर में नगरपालिका से चारभुजा मंदिर महादेव तक कावड यात्रा का भव्य जुलूस निकला। पहली बार महिलाओं ने कावड़ यात्रा निकाली। एक जैसी पोशाक एवं लाल चुनरिया ओढ़े करीब 101महिलाओं ने कावड़ लेकर चल रही थी जिसमे 250 महिलाओं ने इस यात्रा के जुलूस में भाग लिया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मुख्य मार्ग पर जुलुस के साथ मौजूद रहे l

करीब कावड़ यात्रा के जुलूस में महिलाएं पारंपरिक गीत गाते, भगवान शिव की जय-जयकार कर रही थी। निरंजन सेन इस यात्रा में भोलेनाथ के रुप में सबसे आगे चल रहे थे l महिलाओं की कावड़ यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रेखा परिहार कावड़ यात्रा में सबसे आगे कावड़ लेकर यात्रा में मौजूद रहे। कावड़ कलश यात्रा ढोल-ढमाकों के साथ नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई। मंगरोप रोड़ स्थित चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में बने शिवालय में पहुंची। जहां पर पंडित प्रीतम भट्ट द्वारा आरती की गई एवं महादेव के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना की गई।

Similar News