बच्चों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया

By :  naresh
Update: 2024-08-18 13:17 GMT

हमीरगढ़l कस्बे की एक्सपर्ट माइंड स्कूल के बच्चों द्वारा रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। प्रबंधक अल्लाउद्दीन मंसुरी संस्था प्रधान रेहाना बानु सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे। इसी क्रम में प्राइमरी विंग और अपर विंग के बच्चों ने एक दूसरे को राखी बांधकर रक्षाबंधन का बधाई दिया। विद्यालय परिसर में राखी मेकिंग प्रतियोगिता रखी गई और बच्चों ने हैंडमेड राखियां बनाई। बच्चों की रंग-बिरंगी राखियों ने वहां उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक ने सभी बच्चों को बताया कि यह पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम त्याग एवं समर्पण का त्यौहार हैl 

Similar News