तीन दिवसीय उर्स का हुआ आगाज

By :  naresh
Update: 2024-08-30 14:56 GMT

हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसुरी) कस्बे के तालाब की पास स्थित दरगाह हजरत गुलजार अली शाह र. अ.का तीन दिवसीय 41वां उर्स शुक्रवार से बाबा मोहम्मद अशरफी की सदारत में शुरू हुआ। जानकारी अनुसार हर साल की तरह इस साल भी 3 दिवसीय उर्स का आगाज चादर शरीफ के साथ शुरू किया गया l दोपहर बाद होली का चौक स्थित जलाल शाह दरगाह से चादर शरीफ का जुलुस निकला जो मुख्य मार्ग से दरगाह शरीफ में सम्पन्न हुआ l

शुक्रवार रात्रि में नया बाजार मस्जिद पेश इमाम निज़ाम अहमद, हाफिज शाहबाज़ आलम एवं चित्तौड़गढ़ के नात खां कारी फैज अहमद, अब्दुल वाहिद भीलवाड़ा द्वारा महफिले मिलाद प्रोग्राम आयोजित किया जायेगा l प्रोग्राम की तैयारियां एक दिन पहले ही आयोजककर्ता जुट गए l जिसे देर शाम तक भीलवाड़ा नाइस सन लाइट डेकोरेशन द्वारा रंग बिरंगी लाइटों से सजावट के साथ अंतिम रूप दे दिया गया l शनिवार रात्रि मशहूर कव्वाल पार्टिया अपने कलाम पेश करेगी एवं 1 सितंबर दोपहर तक कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन होगा l जिसमे क्षेत्र सहित आसपास के जायरीन मौजूद रहेंगे l

Similar News