पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शिविर बुधुवार को

By :  naresh
Update: 2024-09-03 13:51 GMT

हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसुरी) अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना विषय पर बुधुवार को शिविर लगाया जाएगा। अधिशासी अभियंता महावीर प्रसाद ने बताया कि कैंप में पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। पीएम सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को पहुंचाने के लिए 4सितंबर को पालिका परिसर में सुबह 11 बजे से सांय 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा l

कैम्प में सोलर लगाने हेतु वेंडर भी उपस्थित रहेंगे l सोलर लगवाने के लिये कितनी जगह चाहिये, कितनी सब्सिडी आयेगी, कितने किलोवॉट का सोलर लगवाना चाहिये,सोलर लगवाने के बाद आपको कितना बिजली बिल में फ़ायदा होगा साथ ही मौके पर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन भी होंगे। 

Similar News