हमीरगढ़ में "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा

Update: 2025-05-31 07:34 GMT
हमीरगढ़ में "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा
  • whatsapp icon

हमीरगढ़ (राजाराम वैष्णव) ऑपेरशन सिन्दूर की सफलता पर नगरपालिका हमीरगढ़ में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमे सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया शामिल हुए। राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिक समिति हमीरगढ के नेतृत्व में निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा के जरिये भारतीय सेना के साहस को नमन किया गया। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर देशभक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

यह यात्रा भीलवाडा दरवाजा से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से निकाली गई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में लहराता तिरंगा और गगनभेदी नारों ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया ने कहा भारतीय सेना का शौर्य और बलिदान देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व की बात है। ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य कार्यवाहियां हमें यह एहसास कराती हैं कि हमारी सीमाएं सुरक्षित हाथों में हैं। यह तिरंगा यात्रा भारतीय सैनिकों के सम्मान की एक छोटी-सी अभिव्यक्ति है। इस दौरान भीलवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवत सिंह, हमीरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष रेखा परिहार, सहाड़ा विधानसभा संयोजक रामेश्वर लाल छिपा, हमीरगढ़ मंडल अध्यक्ष लालाराम गाडरी, तेज प्रताप सिंह बरड़ोद, महामंत्री जगदीश वैष्णव, दिनेश व्यास, अभिषेक पारीक, मनोज छिपा, मुकेश टेलर, राकेश सुथार, रायपुर मंडल अध्यक्ष मीरा किराड, कारोई मंडल अध्यक्ष शंभू लाल गुर्जर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामवासी आमजन उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News