अब नगरपालिका कानोड़, उदयपुर के अधिशाषी अधिकारी को सौपा हमीरगढ़ का अतिरिक्त चार्ज
हमीरगढ़ ( अल्लाउद्दीन मंसुरी) स्वायत्त शासन विभाग ने हमीरगढ़ नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी के पद का चार्ज 110 किलोमीटर दूर स्थित कानोड़ नगर पालिका के अधिकारी करणी सिंह सोंदा को सोप दिया गया। सोंदा इस पद के साथ ही गंगापुर नगर पालिका का कार्य भी देखेंगे। उल्लेखलीय है की 12 जून को ही विभाग ने हमीरगढ़ नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी के पद पर कपासन नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी भानु प्रताप सिंह को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था, दो दिन में ही यह आदेश बदलने को लेकर खासी चर्चा है, साथ ही नगरपालिका गंगापुर नगर पालिका ईओ का अतिरिक्त कार्यभार कॄष्ण गोपाल माली को दिया गया था।