छौबावडी सगस जी आश्रम पर असामाजिक तत्वो के ख‍िलाफ साधु संतों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Update: 2024-07-24 10:20 GMT

हमीरगढ़।  छोबावडी सगस जी महाराज का स्थान क्षेत्र का महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान होकर लोगो की आस्था का प्रमुख केन्द्र है। यहां बाल बापू नागा ने कड़ी तपस्या की थी और आमजन की बापू के प्रति विशेष आस्था रहती आई है। यह आश्रम 700 साल पुराना है और इतने वर्षों से लोगो की धार्मिक भावना जुडी हुई है।

हमीरगढ ग्राम के कुछ असामाजिक तत्व पिछले कुछ दिनो से आश्रम और संत समाज से दुर्भावना रखते है और आए दिन आश्रम की शांति भंग कर पवित्र स्थान को बदनाम करने हेतु नित नये हथकंडे अपना रहे है जबरदस्ती आश्रम में घुसकर सगस जी की मूर्ति खण्डित करने का प्रयास करना, बिराजमान संतो को आश्रम छोडने की धमकी देना और उन्हें जान से खत्म करने की धमकी देना आदि आपराधिक कृत्य किए जा रहे है। असामाजिक तत्वो द्वारा किए जा रहे इस प्रकार की हरकतों से आश्रम में विराजमान संतो में भय व्याप्त है साथ की श्री पंचनाम जूना अखाड़ा गिरी एवं सम्पूर्ण संत समाज में माही रोष एवं आक्रोश व्याप्त है।

इस प्रकार के असमाजिक तत्वो का संरक्षण स्थानीय जनप्रतिनिधि कर रहे है एंव उन्ही के संरक्षण एवं आशीर्वाद से इन असामाजिक तत्वो द्वारा बिना किसी भय के आश्रम के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र रचे जा रहे है।

आज के इस ज्ञापन द्वारा आपसे निवेदन किया जाता है कि छौबावडी सगस जी आश्रम की सुरक्षा सुनिश्चित की जावें, असामाजिक तत्वो की जांच कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जावे, एवं साथ ही आश्रम के मुख्य द्वार पर सुरक्षाकर्मी नियुक्त कराया जाए, अगर आश्रम में किसी प्रकार कि घटना घटित होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी अगर समय रहते व्यवस्था नहीं की तो मजबुरन संत समाज को सडको पर उतरना पडेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 

Similar News