विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति के संरक्षण का आह्वान

Update: 2025-06-04 09:28 GMT

हमीरगढ़। वेदांत पब्लिक स्कूल में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस चित्रकला एवं पर्यावरण गीत प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रेखा परिहार ने कहा कि मनुष्य आधुनिक सुख सुविधा के भोग में प्रकृति मां के रिश्ते को भूल उसके शोषण पर उतर चुका है! जिसके भयानक परिणाम सामने आने लगे हैं! इससे बचने के लिए प्रकृति की रक्षा के लिए गंभीर होना अत्यंत आवश्यक है! अन्यथा विकास विनाश का पथ बन जाएगा ।

समारोह को भाजपा मंडल अध्यक्ष लालाराम गाडरी, शिक्षा विद् नारायण लाल भांबी, घनश्याम पुरोहित ,पीपल फॉर एनिमल्स अध्यक्ष सत्यनारायण व्यास, कैलाश सिंह ,राजेंद्र वैष्णव, दिनेश व्यास, इको पार्क प्रभारी हरिशंकर बिश्नोई ,पूरणमल, सरोज व्यास, कृष्ण गोपाल लड्ढा ,राजेश व्यास, समेत पर्यावरण प्रेमी ने संबोधित किया! चित्रकला प्रतियोगिता एवं पर्यावरण गीत प्रतियोगिता में हमीरगढ़ क्षेत्र के 61 विद्यार्थियों ने भाग लिया! प्रतियोगियों को अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहने वालों सम्मान कर पारितोषिक दिया गया।

Tags:    

Similar News