हमीरगढ़ में भगवान नृसिंह खम्ब फाड़कर प्रकट हुए

हमीरगढ़(राजाराम वैष्णव) नगरपालिका हमीरगढ़ में भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नरसिंह की जयंती 11 मई को हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर नगरपालिका के 500 साल पुराने नरसिंह मंदिर नरसिंह मार्केट में भगवान नरसिंह खम्ब फाड़कर प्रकट होने के दृश्य को देखने के लिए हजारों भक्तों का मेला लगा।
महंत रामसागर दास महाराज ने बताया कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी नृसिंह मंदिर में रविवार को हर्षोउल्लास के साथ नृसिंह जयंती मनाई गई। नरसिंह मंदिर में भगवान को पौशाक व मुकुट से नृसिंह अवतार रूप में नाहर जैसा सजाया गया। भगवान के इस नयनाभिराम रूप के दर्शन के लिए जिलेभर से सन्तो का व कई गांवों से पद यात्रियों के जत्थे भी पहुंचे और दर्शन कर आनंद लिया। शाम को 7:15 बजे खम्ब फाड़कर भगवान नृसिंह का अवतार हुआ और हिरण्यकश्यप को मारा। इस दौरान हिरण्यकश्यप के उत्पात मचाने के दृश्य को देखने के लिए बच्चों की भी भीड़ देखी गई। इसके बाद महाआरती की गई व प्रसाद वितरण किया गया। इस दिन जैसे ही सांझ ढलते ही कोठी में अगरबत्ती लगाते समय भगवान नृसिंह शक्ति का आभास होने लगता है। कागज की कोठी के फटते ही श्रद्धालु लूट लेते है। ऐसी मान्यता है कि इस टुकड़े को अपने घरों, तिजोरी में रखने से लक्ष्मी का वास रहता है। और गेहूँ में रखने से यह कभी खराब नहीं होता है। यह कोठी की विशेषता है। साथ ही कोठी के फटने के साथ भगवान नृसिंह का ढोल - नगाडों के साथ स्वागत किया जाता है। इस दौरान हजारों ग्राम वासी मौजूद रहे।