हमीरगढ़ में बाबा रामदेव जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Update: 2024-09-06 14:49 GMT

हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसुरी) भादवी बीज के अवसर पर लोकदेवता बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हमीरगढ़ बलाई (सालवी ) समाज युवा संगठन के नेतृत्व मे लोक देवता बाबा रामदेव जी के 672 वें अवतरण दिवस के उपलक्ष में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बेंडबाजे के साथ बग्गी मे सवार रामरेवाड़ी मे बिराजमान बाबा की असवारी के साथ भीलवाड़ा दरवाजे से मुख्य मार्ग से सालवी समाज मन्दिर पहुंच कर मुख्य आरती कर प्रसाद वितरण कर समापन हुआ।इस दौरान मार्ग में विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों के साथ सैकड़ों महिलाएं व युवा मेवाड़ी भजनों व गानों की धुन पर थिरकते नजर आए।

Similar News