हमीरगढ़ में रामलीला का मंचन कल से होगा

By :  vijay
Update: 2024-10-02 10:21 GMT



हमीरगढ़(राजाराम वैष्णव) नगरपालिका क्षेत्र हमीरगढ़ में नृसिंह रामायण संस्थान की ओर से दस दिवसीय रामलीला का मंचन किया जाएगा। 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक नृसिंह वाटिका रामलीला मैदान में रामलीला मंचन होगा। मंडल संरक्षक महंत रामसागर दास ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के बाल कलाकारों ने सम्पूर्ण तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे नृसिंह मंदिर से बैंडबाजों के साथ भगवान राघवेन्द्र सरकार एवं  रामायण  की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर राम लीला मैदान पहुंचेगी। रामायण मण्डल अध्यक्ष गोविंद सुथार ने बताया कि आयोजित रामलीला को सफल बनाने के लिए स्थानीय कलाकार, कार्यकर्ता व सभी पदाधिकारी पिछले डेढ़ माह से निरंतर कड़ी मेहनत कर रिहर्सल कर रहे हैं। प्रतिदिन मध्यान्तर में भगवान की विशेष झांकियों के दर्शन रहेंगे जिसमे उड़ते हनुमान माखनचोर, श्रीनाथ जी, नाग नथैय्या आदि विशेष आकर्षण झांकिया रहेगी। रामलीला मंचन प्रतिदिन रात 8 बजे से 11 बजे तक होगी। मंडल के सभी पदाधिकारियों ने नगरपालिका वासियों से रामलीला मंचन देखने बड़ी सँख्या में आने का आग्रह किया।

Similar News