सराणा गांव में हिंदू सम्मेलन का आयोजन, समाजिक जागरूकता और संस्कृति पर जोर

Update: 2026-02-06 08:42 GMT

आकोला (रमेश चंद्र डाड)। सराणा गांव में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें समाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता पर जोर दिया गया। गुलाबदास महाराज ने कहा कि भारत माता के अन्न-जल से हमारी परवरिश हुई है और इसे बंजर होने से बचाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने जीवन में भजन, भाषा, भूषा, भवन और भ्रमण में स्वदेशी होने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रांत गौ सेवा प्रमुख भंवरलाल भांभी ने बताया कि समाज में पंच परिवर्तन—कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य और सामाजिक समरसता—को बढ़ावा देकर भारत माता को परम वैभव दिलाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया।

पिंकी रैगर फलासिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि परिवार में माता का सम्मान समाज को आगे बढ़ाता है। सम्मेलन में कलश यात्रा में अखाड़ा प्रदर्शन, बालक-बालिकाओं द्वारा देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर संयुक्त परिवारों, कार सेवकों और खेल में प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में कोतवाल का खेड़ा, बल्दरखा, फलासिया, सराणा, गोवटा और बिठ्ठलपुरा क्षेत्र से लोग शामिल हुए।

Tags:    

Similar News