भीलवाड़ा सर्राफा बाजार: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, ग्राहकों की बढ़ी चहल-पहल
भीलवाड़ा सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते दिन आई बड़ी गिरावट के बाद आज, 6 फरवरी 2026 को बाजार में नई दरें सामने आई हैं। चांदी और सोने दोनों के भाव में आई कमी ने निवेशकों और आभूषण खरीदारों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
आज सर्राफा बाजार में जारी की गई नई दरों के अनुसार, चांदी के दाम में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का भाव अब घटकर 2 लाख 48 हजार रुपए प्रति किलो पर आ गया है। सोने की कीमतों की बात करें तो, आज केटबरी सोने का भाव 1 लाख 58 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि शुद्ध सोना 1 लाख 58 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
गौरतलब है कि गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भावों में जबरदस्त गिरावट देखी गई थी। चांदी के दाम एक झटके में 16 हजार रुपए प्रति किलो तक टूट गए थे, जिसके बाद यह 2 लाख 48 हजार रुपए के स्तर पर स्थिर हुई है।
बाजार में बढ़ी रौनक कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट के कारण सर्राफा बाजार में ग्राहकों की रुचि अचानक बढ़ गई है। शादी-ब्याह के सीजन के बीच ज्वेलरी खरीदने वाले लोग और निवेशक इस गिरावट को एक बेहतरीन अवसर के रूप में देख रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के दबाव और डॉलर की स्थिति के चलते आने वाले दिनों में कीमतों में और भी बदलाव देखे जा सकते हैं।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
