आमेसर में निशुल्क साइकिल वितरण समारोह आयोजित, 36 छात्राओं को साइकिलें वितरित
भीलवाड़ा। आसींद क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल आमेसर में राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9 की कुल 36 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। यह वितरण समारोह विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया।
समारोह में एसीबीईओ लोकेश शर्मा ने छात्राओं को योजना की जानकारी दी और बताया कि इसका उद्देश्य छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना और विद्यालय तक उनके आवागमन को सुगम बनाना है। शर्मा ने छात्राओं से उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत आमेसर के प्रशासक बाबूलाल मेघवंशी, जिला परिषद सदस्य सुंदरलाल मेघवंशी और प्रिंसिपल नरेंद्र कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ महेंद्र कुमार मीणा, सुनीता सांड, वीरेंद्र कुमार मरोडिया, कैलाश राम, बृजमोहन अटल, जयप्रकाश मेघवाल, अमृत राणा, सत्यनारायण स्वर्णकार, घनश्याम रेगर, प्रेमचंद सेन, राजेश ओझा, विपिन कुमार सैनी, पप्पू सिंह राठौड़, राम सिंह चौहान, जितेंद्र कुमार पारीक सहित विद्यालय स्टाफ के सदस्य और ग्रामीणजन भी मौजूद थे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं और उन्हें नियमित अध्ययन करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।