पांच सौ नहीं देते है तो काट देता है सच‍िव नरेगा से नाम, घर व खेत पर कराता है काम

Update: 2025-07-29 12:16 GMT

भीलवाड़ा (विजय/प्रहलाद तेली) । जिले के आसींद तहसील के तिलोली ग्राम पंचायत के सचिव पर नरेगा श्रमिकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए आज जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करती हुई महिलाओं ने कहा कि पांच सौ रुपए नहीं देने पर उनका नाम काट दिया जाता है और जो महिलाएं रुपए देती है उनसे भी घर और खेत पर काम करवाया जाता है। यही नहीं महिलाओं ने कहा कि पंचायत की सरपंच को भी उन्होंने नहीं देखा है, उसका पति ही पूरा काम संभालता है।

जिला कलेक्टर कार्यालय पर आज तिलोली ग्राम की महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया और पंचायत के सचिव और सरपंच के खिलाफ नारेबाजी की। पीडि़त महिला दुर्गादेवी ने कहा कि सचिव सुरेश खटीक पांच सौ रुपए नहीं देने पर नाम काट देता है और रुपए देने पर भी उनसे नरेगा की जगह घर में बर्तन मांजने, झाडू पौछा करवाता है और खेत में भी बेगारी करवाता है। महिला ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत की महिला सरपंच को उन्होंने कार्यालय में कभी नहीं देखा। सरंपच का काम उसका पति ही देखता है। बाद में ज्ञापन जिला कलेक्टर को दिया गया। 

Tags:    

Similar News

भीलवाड़ा में घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़:: मकान पर दबिश देकर 17 सिलेंडर जब्त, रिफिलिंग उपकरण बरामद

भीलवाड़ा सहित प्रदेश में मौसम का यू-टर्न:: कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

भीलवाड़ा एएनटीएफ की नसीराबाद में कार्रवाइ-: स्कोडा कार से अफीम पकड़ी, श्रीगंगानगर के 3 तस्कर गिरफ्तार

पूर्व पार्षद की सरेराह हत्या,: बदमाशों ने सिर में गोली मारी और सीने पर चाकू से किए कई वार

शादी की खुशियां मातम में बदली:: डीजे पर नाचने के विवाद में चाकूबाजी, कोटा के युवक की मौत

राजस्थान 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख घोषित:: 24 मार्च को जारी होगा रिजल्ट, 26.54 लाख विद्यार्थियों का इंतजार होगा खत्म