भीलवाड़ा। नगर निगम टीम ने राम दूत ट्रांसपोर्ट नगर से 300 किलो वजन वाले कैरी बैग के कट्टे जब्त किए गए और संबंधित पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर एवं आयुक्त हेमाराम चौधरी के निर्देश पर की गई।
कार्रवाई में मुकेश शर्मा, अतिक्रमण प्रभारी मनीष सांगला, संजय खोखर और होमगार्ड इंचार्ज जोरावर सिंह की टीम शामिल रही, जिन्होंने मौके पर पूरी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की।
साथ ही कृषि मंडी में अभियान चलाकर चार कार्टून डिस्पोज़ल और नागोरी प्लास्टिक से 30 किलो कैरी बैग जब्त किए गए।