भीलवाड़ा। भारत की प्रमुख ओद्योगिक इकाई जिन्दल शा लिमिटेड मे 120 प्रशिक्षणार्थियो के प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर जिन्दल शा लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग के विनोद माथुर ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संस्थान की ओर से प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर आयोजन समिति जानकी देवी सेवा समिति की अध्यक्षा कान्ता मून्दड़ा ने स्वास्थ्य सेवाओं के साथ समिति द्वारा की जाने वाली स्वास्थ्य जागरुकता के साथ अन्य सेवाओं पर प्रकाश डाला ओर सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन शीतांशु पांडे डीजीएम पर्यावरण स्वास्थ्य एवं सुरक्षा ने किया। उन्होंने रेडक्रास के साथ श्री मती जानकी देवी सेवा समिति द्वारा दी गई सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान रेडक्रास सोसायटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश मून्दड़ा उपस्थित रहे । इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश स्तरीय कार्यों के साथ रेडक्रास सोसायटी द्वारा की जा रही सेवा कार्यो की जानकारी उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को साझा करी।
प्रशिक्षण समारोह के समापन अवसर पर सभी अतिथियों का जिन्दल शा लिमिटेड की ओर से स्मृति चिन्ह् उपहार देकर सम्मानित किया गया।
चार दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में रूप लाल खींचीं सहायक प्रबंधक पर्यावरण एवं स्वास्थ्य विभाग, अंजनी उपाध्याय, डा. शान्तनु टांक, डा. दिलीप सिंह परमार, डा. स्वाति सिंह, डा. प्रियल बंसल, सहित शेजल पोरवाल, अमीषा श्रीवास्तव ड्राइवर घनश्याम लाल राव का विशेष योगदान रहा।
