​भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा

Update: 2026-02-21 10:22 GMT

​भीलवाड़ा। 'सेवा और संस्कार' के ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रहे देश के प्रतिष्ठित संगठन भारत विकास परिषद् के सत्र 2026-28 के लिए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हो गया है। संगठन ने आगामी कार्यकाल के लिए अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। ​चुनाव परिणामों के अनुसार, जस्टिस आदर्श कुमार गोयल को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया है। संगठन के कुशल संचालन हेतु सुनील खेड़ा को राष्ट्रीय महामंत्री तथा संजीव मिगलानी को राष्ट्रीय वित्तमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​राष्ट्रीय संगठन मंत्री की सहमति से सत्र 2026-2027 के लिए राष्ट्रीय समन्वयक गजेंद्र सिंह संधू, ​राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी.डी. शर्मा, करनाल सिंह, डॉ. एस.एस. मंथा एवं श्रीमती निदर्शना गोवानी, ​राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव मुकेश जैन एवं विनीत गर्ग, ​क्षेत्रीय महासचिव सीए संदीप बाल्दी ने निर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों पर विश्वास जताया कि जस्टिस आदर्श कुमार गोयल के विधिक अनुभव और पूरी टीम की संगठनात्मक दक्षता से परिषद सेवा और समर्पण के नए आयाम स्थापित करेगी। नई टीम जल्द ही कार्यभार संभालकर आगामी सत्र की योजनाओं को क्रियान्वित करेगी।

Tags:    

Similar News