भारतीय मजदूर संघ 25 फरवरी को केन्द्र व राज्य सरकार के बजट के विरोध में करेगा प्रदर्शन
भीलवाड़ा । केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्तमान बजट में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन, मानदेय/संविदा कमियों के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की एवं अन्य श्रमिक हितों की अनदेखी करने पर भामस के सदस्य आक्रोश में है।
भामस के जिला मंत्री हरीश सुवालका ने बताया कि भामस की केन्द्र एवं प्रान्त की कार्यसमिति में लिये गये निर्णय के अनुसार सम्पूर्ण राजस्थान में 25 फरवरी 2026 को बजट का विरोध करने का निर्णय लिया गया, तद्नुसार भीलवाड़ा जिले में भी भामस से सम्बन्धित श्रमिक संघों के सदस्यों यथा आंगनबाड़ी, आशा, ग्रामसाथिन, सहायिका, मिड-डे मील, वस्त्र उद्योग, कृषि मंत्री, रोड़वेज, विद्युत, सिंचाई, जलदाय, निर्माण मजदूर एवं विद्युत ठेका कार्मिक, संविदा कार्मिक 25 फरवरी 2026 को 11 बजे जिला मुख्यालय के बाहर एकत्रित होकर रैली निकालकर माननीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी के नाम जिला कलेक्टर महोदय के नाम से ज्ञापन दिया जायेगा।
इस प्रदर्शन को भामस की जिलाध्यक्ष रजनी शक्तावत व भामस के प्रदेश विधिक सलाहकार प्रभाष चौधरी एवं अन्य इकाईयांे के पदाधिकारी सम्बोधित करेगें।