बद्रीलाल व दुर्गा देवी पुनः प्रशासक पद पर बहाल

Update: 2026-02-21 11:08 GMT

रायपुर (भीलवाड़ा)। पंचायत समिति रायपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेमाना के प्रशासक बद्रीलाल जाट तथा ग्राम पंचायत नारायण खेड़ा की प्रशासक दुर्गा देवी जाट को पुनः प्रशासक पद पर बहाल किया गया है। जिला परिषद भीलवाड़ा द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के निर्देशों की पालना में पूर्व में जारी पदमुक्ति आदेश की क्रियान्विति को आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है, जिसके बाद दोनों को पुनः प्रशासक पद पर कार्य करने की अनुमति प्रदान की गई है।

पद पर पुनः बहाली के बाद बद्रीलाल जाट एवं दुर्गा देवी जाट ने कार्यभार संभालते हुए ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। बहाली की सूचना मिलते ही समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा तथा दोनों को शुभकामनाएं दी गई।

ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि दोनों प्रशासकों के पुनः पद पर आने से पंचायत क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।

Tags:    

Similar News