टीबी अस्पताल में भारतीय जैन संगठन ने बांटे फल, मरीजों को दिया हौसला

Update: 2026-02-21 11:05 GMT

भीलवाड़ा। भारतीय जैन संगठन की ओर से महात्मा गांधी टीबी अस्पताल में मानवीय संवेदना और सेवा भावना का प्रेरणादायी कार्य किया गया। संगठन द्वारा अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को फल-फ्रूट वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मरीजों से संवाद कर उन्हें सकारात्मक सोच और हौसले के साथ उपचार लेने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि बीमारी से लड़ाई में दवाओं के साथ मजबूत मनोबल भी बेहद आवश्यक है।

संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय जैन संगठन सदैव समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ खड़ा रहने और सेवा, सहयोग एवं संवेदनशीलता के मूल मंत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। सेवा ही संगठन का धर्म है और इसी भावना के साथ समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। फल वितरण में जितेंद्र सरिता चौधरी का विशेष सहयोग रहा।

इस दौरान संगठन के अध्यक्ष अनिल कोठारी, महामंत्री अरविंद जामड, महिला विंग अध्यक्ष मधु लोढ़ा, महामंत्री किरण सेठी, सुशील चपलोत, नरेंद्र पीपाड़ा, बलवीर डागलिया, अनिल सिसोदिया, जितेंद्र चौधरी, रीना सिसोदिया, नीलू पानगढ़िया, सरिता चौधरी, मधु मेडतवाल, जिमी बागचार, चेतना चपलोत, सुनीता गांधी सहित टीबी अस्पताल के डॉक्टर भगवती लाल कुम्हार, डॉ. सुरेंद्र मीणा, नर्सिंग ऑफिसर सत्यनारायण शर्मा, कविता भट्ट, शिशिर जोशी, पीयूष चतुर्वेदी और दीपक धाभाई सहित संगठन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News