भीलवाड़ा और उदयपुर की बॉक्सिंग एकेडमियों का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

Update: 2026-02-08 09:51 GMT


भीलवाड़ा। 5 से 6 फरवरी 2026 तक भीलवाड़ा की निःशुल्क आरवी बॉक्सिंग एकेडमी और उदयपुर की विक्टरी सेनेचर बॉक्सिंग एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में अंडर 14 वर्ग के बालक और बालिका मुक्केबाजों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नए खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना और तकनीकी रूप से मजबूत बनाना रहा।

शिविर के दौरान खिलाड़ियों को वार्मअप, फिटनेस एक्सरसाइज, क्रॉस कंट्री रन, शैडो बॉक्सिंग और स्पारिंग जैसे विभिन्न सत्रों में अभ्यास कराया गया। कोचों ने तकनीक, स्टेमिना और मुकाबले की रणनीति पर विशेष ध्यान दिया।

उदयपुर से बालिका वर्ग में मायरा मेहता, मान्यता चौहान, धनश्री त्रिवेदी, सांची जैन, जीनल मोगरा और सोमया मेनारिया ने भाग लिया, जबकि बालक वर्ग में स्नेहिल साहु, आदिश सिसोदिया, यशराज सिंह राठौड़, मैधांश मेहता और अक्षजवीर गहलोत शामिल रहे। भीलवाड़ा से बालिका वर्ग में गुनगुन सैनी, थ्विसा सैनी, यशस्वी मिश्रा, निर्जरा सांसी, अंकिता गाँछा, कृतिका शर्मा, रिद्धिमा जायसवाल और रिद्धिमा पारीक ने सहभागिता की। बालक वर्ग में संयम गहलोत, रजत कोली, पार्थ बसिटा, अहान व्यास और विनित कोली ने अभ्यास सत्रों में हिस्सा लिया।

खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने में कोच राजेश कोली, विजय पारीक, क्षितिज कोली के साथ उदयपुर के यशराज सिंह सिसोदिया और तनिशा लासोद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन से पूर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मुक्केबाजों को सम्मानित भी किया गया।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News