राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के जिला महामंत्री बने काबरा

Update: 2026-01-25 09:45 GMT


भीलवाड़ा जिला प्रवास पर पधारे मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के इंदौर जिला मंत्री, मध्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, संजय जी शर्मा की अगुवाई में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान वीरेंद्र कुमार जी शर्मा और प्रदेश महामंत्री तुषार जी शर्मा से हुई वार्तालाप में भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र जी शर्मा की सहमति से राजकुमार काबरा को भीलवाड़ा जिले का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र द्विवेदी (राजू भैया) एवं संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी ने जिला महामंत्री को बहुत-बहुत बधाई व उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं है।

Similar News