गंगापुर में धूमधाम से मनाया गया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव

Update: 2025-08-31 12:20 GMT

गंगापुर (दिनेश लक्षकार)शहर के बाई सा महारानी मंदिर परिसर में रविवार को श्री महर्षि दधीचि जन्मोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख प्रबुद्धजन और सदस्यों ने हिस्सा लिया, जहां समाज की उन्नति और वर्ष भर की गतिविधियों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने की। उन्होंने पूरे वर्ष में समाज द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अनिल तिवारी ने कहा, "यह जन्मोत्सव हमें महर्षि दधीचि के त्याग और समर्पण की याद दिलाता है। हम समाज की प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।"समाज के प्रमुख सदस्यों किरण कुमार तिवारी, मनीष मोनू तिवारी और मयंक तिवारी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने समाज की उन्नति के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। गोपाल दाधीच ने कहा, "समाज के सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां मजबूत हों।"

इस कार्यक्रम में जगदीश आचार्य, वरिष्ठ नागरिक सत्यनारायण तिवारी, प्रेमशंकर शर्मा, दामोदर ईनाणी, रविरंजन तिवारी, महेश तिवारी, मुकेश तिवारी, राजेश तिवारी, लाभेश जोशी, विकास शर्मा, जितेंद्र शर्मा, प्रकाश जोशी, अनमोल तिवारी, आराध्य तिवारी, लाविन तिवारी और देवकीनंदन जैसे प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इसके अलावा, महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक सशक्त बनाया।आयोजन के दौरान महर्षि दधीचि के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला गया, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह का संचार हुआ। समाज के सदस्यों ने इस तरह के आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।

Tags:    

Similar News