बिजौलिया (दीपक राठौर) दीपावली के त्यौहार को लेकर शुक्रवार शाम 5:30 बजे बिजोलिया पुलिस थाने में **सीएलजी की बैठक** तहसीलदार **ललित डीडवानिया** की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में **यातायात व्यवस्था और पटाखा व्यवसाय** को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
थाना प्रभारी **उगमाराम सैनी** ने बताया कि 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक **तेजाजी चौक, बोहरा जी की बगीची और पंचायत चौक** में चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे अपनी दुकानों के आगे अधिक सामान न रखें, ताकि भीड़-भाड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके।
बैठक में पटाखा व्यवसाय के स्थान को लेकर भी चर्चा हुई। **शक्ति नारायण शर्मा** ने प्रस्ताव रखा कि पथिक क्लब, सामुदायिक भवन और पुलिस थाने के आसपास अस्थाई दुकान लगाई जाए। हालांकि तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि **जहां का लाइसेंस है, वहीं दुकान लगाने का प्रावधान नियमानुसार होगा।**
पटाखा व्यवसायियों ने बैठक में अपने 18 अस्थाई लाइसेंस प्रशासन को सौंप दिए और दीपावली के बाद बची हुई सामग्री वापस संबंधित स्थानों पर पहुंचाने का आश्वासन दिया।
**अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मंगल** ने बताया कि पटाखा व्यवसायियों के लिए **नि:शुल्क जगह, पानी और बिजली की व्यवस्था** नगर पालिका द्वारा की जाएगी। सुबह 11:00 बजे तक जो लोग लाइसेंस की कॉपी जमा कराएंगे, उन्हें **लॉटरी के माध्यम से स्थान आवंटित** किया जाएगा।
बैठक में व्यापार संघ के कई व्यापारी और सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने व्यवस्था को लेकर प्रशासन को सुझाव दिए।
