गौवत्स राधाकृष्ण महाराज के सानिध्य में 27 को जुटेगा गो-भक्तों का महाकुंभ, तैयारियों के लिए समितियों का गठन

Update: 2026-03-18 08:39 GMT

भीलवाड़ा । जिले के नौगांवा स्थित परम पूज्य माधव गौ विज्ञान अनुसंधान संस्थान के तत्वावधान में आगामी 27 मार्च को विशाल 'भागवत समरसता महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा। संस्थान द्वारा संचालित माधव गौशाला एवं सांवरिया सेठ मंदिर परिसर में होने वाले इस भव्य महोत्सव की तैयारियों को लेकर कार्यकारिणी एवं विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। महोत्सव समन्वयक मनीष बहेड़िया ने बताया यह आयोजन जोधपुर के प्रख्यात गोवत्स संत राधाकृष्ण महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।

संस्थान के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए संरक्षक अशोक कोठारी एवं ओमप्रकाश भैया (बैंगलोर) के मार्गदर्शन में पूरी टीम जुटी हुई है। आयोजन समिति में मनीष बहेड़िया को समन्वयक तथा सोहन लाल गहलोत, गिरिराज काबरा और मदन लाल धाकड़ को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए कार्यालय प्रमुख के रूप में ओमप्रकाश बूलिया व गोपी किशन पाटोदिया को नियुक्त किया गया है, वहीं प्रचार-प्रसार का जिम्मा रितु शेखर, मयंक तोमर और गोपाल जाखेटिया संभाल रहे हैं। इसी कड़ी में पंडाल व मंच व्यवस्था के लिए मदन गोपाल कालरा, प्रकाश नुवाल, भगवती लाल नौलखा को तैनात किया गया है। बिजली व माइक व्यवस्था सुनील नवाल देखेंगे। भोजन व जल सेवा के लिए सुरेश लढ़ा, संजीव राठी और शंभु लाल काबरा को जिम्मेदारी दी गई है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से गोविंद प्रसाद सोडानी, कमलेश कन्दौई और कैलाश चन्द्र डाड सहित पूरी प्रबन्धकारिणी सक्रिय है।

30 को रामस्नेही वाटिका में युवा गोष्ठी

महोत्सव के विस्तार के रूप में 30 मार्च को सुबह 7 बजे रामस्नेही वाटिका में संत राधाकृष्ण महाराज के सानिध्य में 'युवा गोष्ठी' का आयोजन भी किया जाएगा। इस गोष्ठी में कक्षा 10वीं, 12वीं और कॉलेज के विद्यार्थियों को गो-सेवा और संस्कारों से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए कमलेश व्यास, हितेश डाड, महादेव बाहेती और शिव बाहेती निरंतर निजी व सरकारी शिक्षण संस्थानों में जनसंपर्क कर रहे हैं। संस्थान ने क्षेत्र के सभी गो-भक्तों से गौ-परिक्रमा स्थल पर पहुँचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Similar News