चांदगढ़ को ग्राम पंचायत बनाने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन

Update: 2025-04-23 08:14 GMT
चांदगढ़ को ग्राम पंचायत बनाने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन
  • whatsapp icon

आकोला (रमेश चंद्र डाड) कस्बे की निकटवर्ती चांदगढ़ गांव के ग्रामीण जिला कार्यालय भीलवाड़ा पहुंचे। जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। मांग की चांदगढ़ को अलग ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि 2011 की जनगणना में चांदगढ़ की जनसंख्या 1254 थी। उस समय दोवनी की जनसंख्या 910 थी। अब चांदगढ़ की जनसंख्या बढ़कर 2240 हो गई है। दोवनी की जनसंख्या 1420 है। इसके बावजूद दोवनी को नवगठित ग्राम पंचायत बना दिया गया। ग्रामीणों ने इसे अनुचित बताया।

ग्रामीणों ने कहा कि चांदगढ़ को ग्राम पंचायत बनाने की पूरी पात्रता है। चांदगढ़ की वर्तमान जनसंख्या 2240 है। इसके साथ खारो का खेड़ा की 512, अडसीपुरा की 506 और धाकड़ो की झोपड़ियों की 336 जनसंख्या भी जुड़ती है। कुल मिलाकर यह संख्या 3594 होती है। यह संख्या ग्राम पंचायत के लिए जरूरी मानकों से अधिक है।

ग्रामीणों ने कहा कि दोवनी की तुलना में चांदगढ़ की जनसंख्या अधिक है। फिर भी दोवनी को ग्राम पंचायत बना दिया गया। इससे चांदगढ़ के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने कहा कि चांदगढ़ के आसपास के गांवों को मिलाकर एक मजबूत ग्राम पंचायत बनाई जा सकती है। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिलेगा।ज्ञापन देने वालों में दलपतसिंह राणावत,देवकिशन जाट, नरेन्द्रसिंह राणावत, उदय लाल जाट, श्याम लाल ओड़, लादु जाट, संजय ओड़, जगदीश, लादु लुहार, रतन नायक, जमना लाल सुवालका, भैरु वैष्णव, बक्षु जाट, राजेश ओड़, हजारी ओड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने कहा कि चांदगढ़ को जल्द ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा।

Similar News