Mi संकल्प भीलवाड़ा| सोमवार को महावीर इंटरनेशनल संकल्प भीलवाड़ा का स्नेह मिलन शिवाजी गार्डन आर सी व्यास कॉलोनी में आयोजित किया गया। सामूहिक प्रार्थना द्वारा कार्यक्रम की मंगल शुरुवात हुई। सचिव पिंकी आंचलिया ने समागत बहिनों का स्वागत करते हुए कहा कि आगे आने वाले प्रोजेक्ट से हम सभी एकजुट होकर जुड़े और इस संस्था को आगे बढ़ाए।
सबको प्यार करो सबकी सेवा करो सिद्धांत पर आधारित यह संस्था अनेक क्षेत्रों में कार्य करती है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख चर्चा का विषय आगामी स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत एक भव्य निःशुल्क आँखों का कैम्प 27 जनवरी को लगाया जाएगा। जिसमें सभी बहिनों को सक्रियता से अपना दायित्व निभाना है।
गरिमा प्रोजेक्ट जिसमें महिलाओं को पोषाहार दिया जाएगा।
जोन अधिवेशन जो कि भव्यता के साथ आसींद में आयोजित होगा जिसमें अनेक क्षेत्र के साथ भीलवाड़ा की सभी शाखाएं प्रमुख रूप से शामिल होगी।
इस कार्यक्रम में मनोरंजक गेम्स, अंताक्षरी, सितोलिया के साथ ही जोन चेयर पर्सन चंद्रा रांका के नेतृत्व में सामाजिक गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने का संकल्प बहिनों द्वारा लिया गया। प्रत्येक बहिन यथा सहयोग कपड़े की थैली वितरण करके यह संदेश देगी कि यह प्लास्टिक पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है। गार्डन के आसपास जितने भी चाय के ठेले थे सबको जागरूकता का संदेश दिया।
mi संकल्प अध्यक्षा उमा दुगड़ ने आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित सक्रिय सदस्यों की सराहना की।
उपाध्यक्ष नीलम लोढ़ा ने बताया कि mi संकल्प में अनेक नई बहिनें जुड़ रही है। सामाजिक सेवा कार्य में यह संस्था निरंतर प्रगतिशील है। जोन चेयर पर्सन चंद्रा रांका सदेव प्रेरणा देती रहती है।
इस आयोजन की सफलता में उपाध्यक्ष मंजुलता कोठारी व सह सचिव नीतू रांका , आशा भलावत का अच्छा सहयोग रहा।
सुधा कांठेड़, मैना कांठेड़, मीना बाबेल, सुमन रांका,अनिता चौधरी,सुषमा कोठारी,मीना टोडरवाल, मीना बाफना, पायल जैन, नीलम डाकलिया, मीनू कर्णावट इन सभी बहिनों ने पूरे उत्साह व प्रसन्नता से इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
