सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण, विधायक ने गुणवत्ता बनाए रखने के द‍िये निर्देश

Update: 2026-02-07 09:21 GMT

आकोला (रमेश चंद्र डाड) मांडलगढ़ विधायक ने को नगर गुप्तेश्वर महादेव तक चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान विधायक ने ठेकेदार को निर्माण कार्य में पूर्ण गुणवत्ता बरतने के सख्त निर्देश दिए निरीक्षण के समय पालिकाध्यक्ष संजय डांगी ,नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष अनीता सुराणा नगर अध्यक्ष अशोक जीनगर लादू लाल खटीक अन्य जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जालेश्वर तालाब का जीर्णोद्धार किले का विकास सड़कें अस्पताल बिजली घर सहित जनता की अपेक्षाओं के अनुसार विकास कार्य तेजी से प्रगति पर है निरीक्षण के बाद विधायक  गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों मनोज जोशी कमलेश जोशी राजुकमार भंडीरी राजकुमार सेन मुकेश बैरवा प्रेम सिंधी सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत सत्कार किया इस दौरान मंदिर परिसर में शेष रहे विकास कार्यों को शोघ पूर्व कराने की मांग भी रखी गई।

Tags:    

Similar News