नगर निगम का विशेष अभियान तेज, सिंगल यूज प्लास्टिक, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती
भीलवाड़ा | एक दिन में 243 किलो सिंगल use प्लास्टिक जब्त कर 22600 का जुर्माना लगाया, 27 लाख 17 हजार के नगरीय विकास कर की वसूली, गंदगी फैलाने वाले 98 व्यक्तियों पर₹31450 का जुर्माना जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम एवं गंदगी फैलाने वालों, अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि शहर को सिंगल use प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग से मुक्त करने हेतु निगम द्वारा विशेष अभियान 9 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत 11 फरवरी 2026 को 243 किलो सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की जब्ती कर 22600 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। अभियान के दौरान 632 किलो सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की जब्ती कर कुल राशी 53,200 का जुर्माना वसूल किया जा चुका है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंदगी एवं कचरा फैलाने वाले 98 व्यक्तियों पर 31,450 रुपए का जुर्माना किया गया ,गंदगी फैलाने वालों पर अभियान के दौरान कुल 1.07 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया जा चुका है एवं नगरीय विकास कर की 27.17 लाख रुपए की वसूली की गई, अभियान के दौरान कुल राशि 42.98 लाख रुपए का नगरीय विकास कर वसूल किया जा चुका है। निगम द्वारा अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बडला चौराहा से शास्त्री नगर चौराहा, सोलंकी टॉकीज रोड, न्यू हाउसिंग बोर्ड , सालासर बालाजी रोड क्षेत्र से अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए।निगम आयुक्त ने बताया कि निगम द्वारा उक्त अभियान नियमित रूप से चलाया जाकर गंदगी फैलाने वालों एवं सिंगल use प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग एवं अस्थाई अतिक्रमण पर नियमित रूप से कार्यवाही की जाएगी।