शाहपुरा क्षेत्र में कुदरत का कहर: अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित
By : मदन लाल वैष्णव
Update: 2026-03-30 11:54 GMT
भीलवाड़ा। जिले के शाहपुरा क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज ने भारी तबाही मचाई है। क्षेत्र में अतिवृष्टि और भीषण ओलावृष्टि का दौर जारी रहा, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
विशेष रूप से करयाला और ढीकोला क्षेत्र में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। अचानक हुई इस ओलावृष्टि से सड़कों और खेतों में सफेद चादर बिछ गई। बेमौसम की इस मार से फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है।