MLSU के लेखांकन विभाग का दबदबा: कोटा में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में जीते सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार

Update: 2026-03-30 11:11 GMT

भीलवाड़ा । मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (MLSU) के लेखांकन एवं व्यावसायिक सांख्यिकी विभाग ने कोटा में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। कोटा विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग एवं भारतीय लेखांकन संघ (कोटा शाखा) द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'SPCMS 2026' में विभाग के शोध पत्रों को 'सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार' से नवाजा गया।

विभागाध्यक्ष प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत ने जानकारी देते हुए बताया कि "विकसित भारत-2047" के विजन पर आधारित इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में MLSU के कई संकाय सदस्यों और शोधार्थियों ने उपलब्धि हासिल की। पुरस्कार विजेताओं में वाणिज्य महाविद्यालय की सह-आधिष्ठाता डॉ. शिल्पा वर्डिया व उनकी शोधार्थी शालिनी चास्टा एवं हिमालया सिंह (दो शोध पत्र), डॉ. पारुल दशोरा व शोधार्थी नेहा पण्ड्या, डॉ. रामप्रसाद सुथार (दो शोध पत्र) तथा डॉ. शिल्पा लोढ़ा व शोधार्थी विष्णु माहवार (एक शोध पत्र) शामिल हैं।

समकालीन आर्थिक मुद्दों पर रहा शोध का फोकस

इन शोध कार्यों में लेखांकन और वाणिज्य क्षेत्र के ज्वलंत एवं आधुनिक विषयों पर गहरा विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। शोधार्थियों ने मुख्य रूप से टैक्स इंसेंटिव, एंटी अवॉइडेंस रिफॉर्म और जीएसटी 2.0 जैसे जटिल मुद्दों पर अपने विचार और समाधान साझा किए। विश्वविद्यालय की इस सफलता को संस्थान के बढ़ते शोध प्रभाव और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रमाण के रूप में देखा जा रहा है।

सम्मेलन के मुख्य आंकड़े

कुल शोध पत्र: 5 तकनीकी सत्रों में देश भर से 270 पत्र प्रस्तुत किए गए।

प्रतिभागी: 5 देशों के 300 से अधिक विद्वानों ने हिस्सा लिया।

विषय: स्ट्रेटेजिक पर्सपेक्टिव इन कॉमर्स, मैनेजमेंट एंड सोशल साइंसेज फॉर नेशनल बिल्डिंग।

Similar News