महावीर जयंती पर शोभायात्रा का वैश्य फेडरेशन ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

Update: 2026-03-30 11:06 GMT

भीलवाड़ा। महावीर जयंती के पावन अवसर पर समूचा शहर भक्ति, आस्था और हर्षोल्लास के रंगों में सराबोर नजर आया। सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा का अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन युवा इकाई द्वारा अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ स्वागत किया गया।

शोभायात्रा के दौरान भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और करुणा के दिव्य संदेशों की अनुपम झलक देखने को मिली। आकर्षक झांकियों, भक्तिमय संगीत और श्रद्धालुओं के अपार उत्साह ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। वैश्य फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का आत्मीय अभिनंदन किया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।


Tags:    

Similar News