भीलवाड़ा में ट्रांसपोर्ट सेक्टर को नई दिशा, भाटी फिर बने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष

Update: 2026-01-25 08:47 GMT

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस की प्रबंध समिति ने अपने वर्तमान कार्यकाल 2025 से 2027 के लिए भाटी ट्रांसपोर्ट के संचालक भगवान सिंह भाटी को लगातार दूसरी बार राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं भीलवाड़ा गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वबन्धु सिंह राठौड़ को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समिति के राष्ट्रीय प्रेसिडेंट हरीश सबरवाल और अध्यक्ष डॉ जीआर शनमुगप्पा द्वारा जारी मनोनयन आदेश के बाद प्रदेश के ट्रांसपोर्ट सेक्टर में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। भाटी के दोबारा प्रदेशाध्यक्ष बनने और राठौड़ को प्रदेश सचिव बनाए जाने से राजस्थान के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

प्रदेश सचिव नियुक्त होने के बाद राठौड़ ने कहा कि समिति द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी गंभीरता से निभाएंगे। इसके तहत राज्यभर में बैठकों का आयोजन कर व्यापार से जुड़े मुद्दों और समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही राज्य सरकार और प्रशासन से संवाद स्थापित कर ट्रांसपोर्टर्स की आवाज को मजबूती से रखा जाएगा तथा ऑल इंडिया मोटर परिवहन कांग्रेस की सदस्यता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार द्वारा ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के लिए लागू की जा रही नई नीतियों या ऐसे निर्णय जिनसे कारोबार प्रभावित होता है, उनके खिलाफ संगठन के स्तर पर मजबूती से विरोध दर्ज कराया जाएगा और उचित समाधान की मांग की जाएगी।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News