अब घर बैठे WhatsApp और मिस्ड कॉल से होगी बुकिंग,गैस सिलेंडर के 'हाहाकार' के बीच केंद्र की बड़ी राहत

Update: 2026-03-14 10:43 GMT

भीलवाड़ा /जयपुर। राजस्थान में एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर मचे हंगामे के बीच मिनिस्ट्री  ऑफ़   पेट्रोलियम  एंड  नेचुरल  गैस  ने उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है।   कई जिलों से सिलेंडर की किल्लत और लंबी कतारों की शिकायतें मिलने के बाद सरकार ने डिजिटल बुकिंग के विशेष नंबर जारी किए हैं।सरकार का कहना है कि इन माध्यमों से उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी या डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोबाइल से बुकिंग करने पर रिफिल प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी।

पैनिक बुकिंग रोकने की कोशिश

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय हालात और संभावित सप्लाई संकट की आशंका के कारण लोग बड़ी संख्या में सिलेंडर बुक कराने पहुंच रहे हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग तेल विपणन कंपनियों के विभिन्न डिजिटल माध्यमों से आसानी से की जा सकती है। इसका उद्देश्य एजेंसियों पर भीड़ कम करना और कालाबाजारी पर रोक लगाना है।

WhatsApp और मिस्ड कॉल से करें बुकिंग

भारत गैस (Bharatgas) उपभोक्ता

WhatsApp: 1800 22 4344 पर ‘Hi’ भेजें

Missed Call: 7710955555

IVRS: 7715012345

App/Web: Hello BPCL ऐप या my.ebharatgas.com

इंडेन गैस (Indane Gas) उपभोक्ता

WhatsApp: 7588888824

Missed Call: 8454955555

IVRS: 7718955555

App/Web: Indian Oil One ऐप या cx.indianoil.in

एचपी गैस (HP Gas) उपभोक्ता

WhatsApp: 9222201122

Missed Call: 9493602222

IVRS: 8888823456

App/Web: HP Pay ऐप या myhpgas.in

सरकार ने बढ़ाई निगरानी

राजस्थान में गैस संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल  शर्मा  के निर्देश पर प्रदेशभर में रसद विभाग की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। जिलों के रसद अधिकारियों को इन नंबरों का व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी घर बैठे सिलेंडर बुक कर सकें।राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित  गोदारा  ने कहा है कि सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और अगले दो से तीन दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News