पेंशनर्स हितों के पैरोकार डी एस नकाराजी की मूर्ति का अनावरण

Update: 2026-03-14 11:28 GMT


भीलवाड़ा।राजस्थान पेंशनर्स समाज जयपुर द्वारा आयोजित पेंशनर्स उद्धारक स्वर्गीय धर्म स्वरूप नकारा की मूर्ति अनावरण समारोह केंद्रीय कार्यालय जयपुर में उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा के मुख्य आतिथ्य, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति आनंद शर्मा की अध्यक्षता तथा प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह मनोहर द्वारा किया गया।जिले से इस कार्यक्रम में जिले के प्रतिनिधि के रूप में महासचिव भूपेंद्र दत्ता का सम्मान उप मुख्यमंत्री बैरवा द्वारा किया गया।भीलवाड़ा से उपाध्यक्ष शांति लाल बिहानी, कार्यालय आयोजन सचिव सत्य देव व्यास तथा संयुक्त सचिव जगदीश चन्द्र मूंदड़ा ने भाग लिया।

Similar News