महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, लॉटरी से तय होंगे नाम
आकोला (रमेश चंद्र डाड)महुआ कस्बे में स्थित राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम में नए प्रवेश प्रारम्भ हो गए है ।विद्यालय के प्राधानाचार्य अनिता धोबी ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश के लिये आवेदन के लिये दिनांक 14 मार्च से 23 मार्च है ।ऑनलाइन से आवेदन कर सकते है बाद प्राप्त आवेदनों की कक्षा सूची 24 मार्च को चस्पा कर 25 मार्च को लॉटरी द्वारा विद्यार्थियों का चयन कर प्रवेश दिया जाएगा और 1 अप्रैल से शिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा।