विधायक अशोक कोठारी की पहल पर डीएमएफटी फंड से 61 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

Update: 2026-02-08 09:54 GMT

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी की सक्रिय पहल और अनुशंसा पर डीएमएफटी फंड से भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र स्थित 61 विद्यालयों में व्यापक कायाकल्प कार्य स्वीकृत हुए हैं। इस योजना के तहत विद्यालयों में नए कक्षा-कक्षों का निर्माण, मरम्मत, शौचालय, हॉल निर्माण सहित आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। इन कार्यों के लिए 18 करोड़ 7 लाख 38 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जबकि निर्माण कार्य की एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग रहेगी।

विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि उनका लक्ष्य विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकें। जिस कड़ी में सभी स्कूलों में आधारभूत अवसंरचना पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से लंबित मरम्मत और निर्माण कार्य अब तेज़ी से पूरे किए जाएंगे।

योजना के अंतर्गत प्रमुख विद्यालयों में राउमावि पुलिस लाइन (83.20 लाख), राउप्रावि सुभाष नगर (53 लाख), म.गां. रावि सांगानेर (67.72 लाख), राबावि सांगानेर (35 लाख), म.गां. रा वि धानमंडी (44.72 लाख), राउमावि भीमगंज (50 लाख), राबाउमावि गुलमंडी (20 लाख), म.गां. रा वि मोहम्मदी कॉलोनी (25 लाख), राउमावि राजेंद्र मार्ग (83.20 लाख), राउमावि प्रताप नगर (1.19 करोड़), सेठ मुरलीधर मानसिंहका राबाउमावि (1.41 करोड़), म.गां. रा वि माली खेड़ा (55 लाख), राउमावि गांधीनगर (30 लाख), राबाउमावि गांधीनगर (30 लाख), म.गां. रा वि लेबर कॉलोनी (58.72 लाख), रा बा प्रा वि बापूनगर (37 लाख), म.गां. रा वि किशनावतों की खेड़ी (57 लाख), राउमावि उपनगर पुर (67 लाख), राउप्रावि वार्ड 14 सांगानेर रोड (60 लाख), राउमावि पुर (67 लाख), राउप्रावि वार्ड 14 (60 लाख), राप्रावि गायत्री नगर (10 लाख), रा बा उ प्रा वि जूनावास (10 लाख), म.गां. रा वि भोपालगंज (15 लाख), राप्रावि धांधोलाई (5 लाख), म.गां. रावि सी सेक्टर शास्त्री नगर (25 लाख), राप्रावि कुम्हारिया खेड़ा (10 लाख), राउप्रावि नाथद्वारा सराय (20 लाख), राउप्रावि माली मोहल्ला पुर (15.72 लाख), राप्रावि बापू कॉलोनी (5 लाख), म.गां. रा वि नया हाउसिंग बोर्ड (60.72 लाख), राप्रावि लेबर कॉलोनी (20.72 लाख), राप्रावि ज्योति नगर (10.72 लाख), रा बा उ प्रा वि जवाहर नगर (20 लाख), राप्रावि मालीखेड़ा पुर (5 लाख), म.गां. रा वि हरनी कला (90.56 लाख), राउप्रावि जूनावास (10 लाख), म.गां. रा वि बापूनगर (33.72 लाख), राउप्रावि नंबर 1 (10 लाख), म.गां. रा वि पातोला महादेव रोड पुर (20 लाख), राउमावि बिलिया खुर्द (30.72 लाख), राप्रावि मोखमपुरा (18.72 लाख), राउप्रावि दादाबाड़ी (10 लाख), राप्रावि जाटों का खेड़ा पुर (10 लाख), रा बा प्रा वि कलकीपुरा (10 लाख), राबाउमावि बापूनगर (20 लाख), राप्रावि खटीक मोहल्ला सांगानेर (5 लाख), रामावि सालरा (10.72 लाख), राउप्रावि किरो का खेड़ा (15 लाख), राउप्रावि कुंवाड़ा (8 लाख), राउप्रावि कावा खेड़ा (15 लाख), रा बा उ प्रा वि सुभाष नगर (13.72 लाख), राप्रावि ओडो का खेड़ा (10 लाख), राप्रावि हाउसिंग बोर्ड शास्त्री नगर (15 लाख), राप्रावि सुदामा नगर (5 लाख), रा बा उप्रावि नाथद्वारा सराय (19.14 लाख), राउप्रावि वार्ड 8 आरके कॉलोनी (20.72 लाख), राप्रावि छोटी हरनी (10 लाख), राप्रावि आरसी व्यास कॉलोनी (15.72 लाख), राउप्रावि जवाहर नगर (5 लाख), राप्रावि जुलाहा बस्ती (10 लाख), राप्रावि वार्ड 1 लक्ष्मीपुरा (10 लाख), राउप्रावि शाहजी मोहल्ला (8 लाख)के निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि इस स्वीकृति से विद्यालयों का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा और विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिलेगा।

Similar News