डेलास गांव के कुएं में मिला पैंथर का शव, इलाके में फैली सनसनी

Update: 2026-03-02 13:08 GMT

 

करेड़ा (भीलवाड़ा)। जिले के करेड़ा तहसील अंतर्गत डेलास गांव में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के पास नदी किनारे स्थित एक कुएं में एक पैंथर का शव तैरता हुआ पाया गया। पैंथर का शव करीब तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

कुएं में पैंथर देख उमड़ी भीड़

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने जब कुएं में पैंथर का शव देखा तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। डेलास और पास के सबलपुरा सहित आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में पैंथर को देखने के लिए एकत्रित हो गए। शव काफी पुराना होने के कारण उससे दुर्गंध भी आने लगी थी।

वन विभाग और पुलिस मौके पर

सूचना मिलते ही करेड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दे दी गई है। वन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद पैंथर के शव को कुएं से बाहर निकाला जाएगा, जिसके बाद पोस्टमार्टम से ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। आशंका जताई जा रही है कि शिकार के पीछा करते वक्त या प्यास बुझाने के दौरान पैंथर अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया होगा।

Similar News