भीलवाड़ा । गाडरमाला में आयोजित गायत्री परिवार का तीन दिवसीय कार्यक्रम की पुर्ण आहुति मां गायत्री के मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र के साथ यज्ञ में विश्व शांति एवं समृद्धि और जन कल्याण के लिए गोपाल स्वामी के सानिध्य में आहुति दी।
कार्यक्रम में शामिल शान्तिकुंज से आई गायत्री परिवार टीम का एस डी एम श्री कांत व्यास के नेतृत्व में गाडर माला के आमजन ने सम्मानित किया। शान्ति कुंज टीम के गोपाल स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल लोगों को गायत्री परिवार के कार्य पद्धति से अवगत करा स्वयं के जीवन में सुधार कर समाज को नई दिशा देने की शुरुआत की जरूरत है। आध्यात्मिक जीवन पद्धति वेद पुराण का सार है। जिसे वर्तमान में जीना आवश्यक है, तभी देश की दशा और दिशा बदल सकतीं हैं। अन्त में महाप्रसादी
का आयोजन किया गया।