पीपली ग्राम को 2.45 करोड़ की DMFT स्वीकृति, शिक्षा-सड़क-पुस्तकालय होंगे विकसित
भीलवाड़ा। ग्राम पंचायत पीपली को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से 2.45 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। स्वीकृत राशि से विद्यालयों के शैक्षणिक विकास, सड़क निर्माण और सार्वजनिक पुस्तकालय के सुधार कार्य होंगे।
1 करोड़ 40 लाख रुपये सभी विद्यालयों में कक्षा-कक्ष और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे, जिससे छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार होगा। ग्राम पंचायत मुख्यालय से बनास नदी तक सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है, जिससे आवागमन, कृषि और आपातकालीन सेवाओं में सुविधा मिलेगी।
सार्वजनिक पुस्तकालय के लिए 5 लाख रुपये की राशि फर्नीचर और पुस्तकों की खरीद पर खर्च होगी, जिससे विद्यार्थियों और युवाओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।