रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन — बजरी माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक, दो ट्रैक्टर जब्त, इलाके में मचा हड़कंप

Update: 2026-02-20 07:13 GMT


भीलवाड़ा/रायपुर। अवैध बजरी के काले कारोबार पर रायपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बजरी माफियाओं पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस थाना रायपुर की टीम ने दबिश देकर अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर मौके पर ही जब्त कर लिए।

सिंह साहब शंभू दयाल मीणा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार अवैध बजरी परिवहन की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए निगरानी बढ़ाई और कार्रवाई को अंजाम दिया।

कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध बजरी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में सक्रिय माफिया फिलहाल बैकफुट पर नजर आ रहे हैं।

पुलिस का कड़ा संदेश:

“अवैध खनन और परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

स्थानीय लोगों ने रायपुर पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सख्त कदमों से ही अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण संभव है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी।

Tags:    

Similar News