राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की कार्यकारिणी का विस्तार, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

Update: 2026-04-13 06:29 GMT

भीलवाड़ा । राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की भीलवाड़ा इकाई की जिला, नगर एवं महिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक प्रांतीय नगरीय प्रमुख रामप्रकाश अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की संरचना को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाना रहा, जिसमें सर्वसम्मति से कई संगठनात्मक नियुक्तियां की गईं।

संगठन के विस्तार हेतु महेश खंडेलवाल को जन्मदिन प्रभारी और महिला इकाई से सावित्री शर्मा को इसी पद की जिम्मेदारी दी गई। गणेश काबरा को शादी की सालगिरह प्रभारी मनोनीत किया गया। वहीं, जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी को जिला मीडिया प्रभारी तथा स्नेहा बाहेती को महिला मीडिया प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया।

जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने संगठन को गतिशील बनाने हेतु कई नवाचारों का प्रस्ताव रखा। इसमें 'नेकी की दीवार', वनवासी क्षेत्रों का भ्रमण, सामूहिक शपथ ग्रहण, और महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्वच्छता जैसे अभियान शामिल हैं। साथ ही पक्षियों के लिए परिंडा लगाने व जल सेवा जैसे सेवा कार्यों पर भी सहमति बनी। स्वावलंबी सह प्रमुख बसंता पारासर सहित महिला कार्यकारिणी ने इन सभी प्रस्तावों का अनुमोदन किया।

बैठक में जिला अध्यक्ष दिवाकर जावा, नगर अध्यक्ष पदम जैन, महिला जिला अध्यक्ष मनीषा जाजू, नगर अध्यक्ष गुणमाला अग्रवाल, उपाध्यक्ष तरुणा शर्मा, अलका और पुष्पा अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।

Tags:    

Similar News