पक्षियों की प्यास बुझाने का संकल्प: ‘परिंडा बांधो’ अभियान की शुरुआत
भीलवाड़ा |लांबिया कला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांबिया कला में 'करुणा अंतर्राष्ट्रीय चेन्नई' के तत्वावधान में संचालित करुणा क्लब द्वारा जीव दया की मिसाल पेश करते हुए 'परिंडा बांधो अभियान' का आगाज किया गया अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि सहायक निदेशक गुरु प्रसाद भार्गव (बीकानेर), जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजेंद्र कुमार गग्गड़ एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी तेजकरण बहेड़िया ने प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार के साथ विद्यालय परिसर में परिंडे बांधकर की। अतिथियों ने परिंडों में दाना-पानी डालकर पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया करुणा क्लब प्रभारी अशोक कुमार सेन ने बताया कि इस अभियान के तहत स्टाफ साथियों, क्लब के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के सहयोग से कुल 151 परिंडे बांधे जाएंगे। इन परिंडों में न केवल नियमित रूप से दाना-पानी की व्यवस्था की जाएगी, बल्कि उनकी साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा ताकि भीषण गर्मी में मूक पक्षियों को राहत मिल सके इस अवसर पर उप प्राचार्य महावीर सुथार, सतीश कुमार व्यास, व्याख्याता कल्पना, शिक्षक साथी कमला, रामनारायण गुलानिया, नीलम त्रिपाठी, दुर्गा छिपा, नीलम वर्मा, सलमा बानू, आर्यन शर्मा सहित करुणा क्लब के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे सहायक निदेशक गुरु प्रसाद भार्गव ने विद्यालय और करुणा क्लब द्वारा किए जा रहे जीव दया के इस पुनीत कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया