ईको कार-बाइक की टक्कर, युवक की मौत

Update: 2026-03-28 11:52 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के बनेड़ा थाना इलाके में ईको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

एमजीएच चौकी सूत्रों के अनुसार , शंभुगढ़ थाने के फलामादा निवासी शिवराज वैष्णव 43 पुत्र रामेश्वरदास वैष्णव बीती रात कहीं जा रहे थे। बनेड़ा थाना अंतर्गत उपरेड़ा टोल के पास ईको-कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में शिवराज गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Similar News