चित्तौड़गढ़ में मुस्लिम समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता कल से

By :  vijay
Update: 2026-03-28 12:12 GMT

चित्तौडगढ़ । चित्तौड़गढ़ मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल से होने जा रहा है। संयोजक अमन खान ने बताया कि इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई टीमें भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और समाज में एकता व भाईचारे को मजबूत करना है। आयोजन समिति ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

Similar News