लाडपुरा में नेजे निकाले, ग्रामवासियों ने पाती विसर्जन कर मांगी सुख-समृद्धि

By :  vijay
Update: 2026-03-28 13:40 GMT

लाडपुरा [ शिव लाल जांगिड़ ] नवरात्र महोत्सव के साथ-साथ कस्बे सहित क्षेत्र में चल रहे चैत्र नवरात्रि महोत्सव का शनिवार को पाती विसर्जन कार्यक्रम के साथ ही समापन हुआ। दशमी पर लोगों ने माताजी की पूजा-अर्चना की। नवरात्र समापन पर नेजे निकाले गए। खेड़ा खूंट माताजी के ठाकुर रणजीत सिंह शक्तावत की उपस्थिति में मां दुर्गा द्वारा पांती देने के उपरांत नेजे निकाले गए। वहीं खेड़ा खूंट माताजी व भैरू जी के मंदिर से नेजे निकालकर भक्तों ने परंपरागत तरीके से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। रावले के बाहर ग्रामवासियों की उपस्थिति में कई देवी-देवताओं के भाव आए और आगामी मौसम, बारिश एवं फसलों की जानकारी दी गई। खेड़ा खूंट माताजी के पुजारी नारू भील ने बताया कि नेजा यात्रा का शुभारंभ खेड़ा खूंट माताजी मंदिर प्रांगण से हुआ जो शंकर पटेल के कूड़े से माली मोहल्ला, चारभुजा नाथ, रावला चौक, पिपली चबूतरा, धाकड़ मोहल्ला, घास भैरू, वाले से होते हुए खेड़ा खूंट माताजी पर पहुंचा। ढोल-नगाड़ों के साथ गाजे बाजे के साथ शंकर पटेल के कूड़े पर पाती का विसर्जन किया गया। ठाकुर शक्तावत ने बताया कि लोक संस्कृति को सहेजने का यह ऐसा माध्यम है कि लोगों में ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ती है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

Similar News